हैदरगढ़ (बाराबंकी)। एसडीएम कोर्ट के पेशकार को डीएम ने निलंबित कर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। अभिलेखों का रखरखाव ठीक न होना व कई फाइलों के न मिलने समेत अन्य अनियमितताओं पर एक माह पहले नोटिस का जवाब नहीं दिया था। एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि वरिष्ठ लिपिक कमलेश कुमार एसडीएम कोर्ट पर पेशकार का कार्य कर रहे थे।
आदेश के बाद भी कोर्ट की 70 प्रतिशत फाइलों को एसडीएम न्यायिक कोर्ट पर नहीं भेजा गया। अक्सर मुकदमों से संबंधित फाइल न मिलने की शिकायतें मिलती रही। फाइलों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा था। 30 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उसका जवाब न मिलने पर रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट पर डीएम ने निलंबित कर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।