फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़कों पर दौड़ रहे हैं 278 अनफिट स्कूली वाहन

Sun, 07 Jul 2024 05:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्कूल खुल गए हैं और स्कूली वाहन भी सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। एक बार फिर हजारों नौनिहाल घर से स्कूल और फिर स्कूल से घर का असुरक्षित सफर तय कर रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि अभी भी जिले में स्कूली वाहन के रूप में पंजीकृत 278 वाहन अनफिट हैं। तमाम सख्ती के बाद भी इनसे संबंधित स्कूल संचालक चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है। जिले में हजारों की संख्या में बच्चे स्कूली वाहनों से आते-जाते हैं। स्कूल बसों व वैन के संचालन के लिए कड़े नियम हैं लेकिन स्कूल संचालक चोरी-छिपे इनका संचालन करवा रहे हैं। बिना फिटनेस टेस्ट के बच्चों को स्कूल ले जा रही स्कूली बस व वैन मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रही हैं।

शुक्रवार को देवा रोड, लखनऊ-अयोध्या रोड आदि स्थानों पर प्रवर्तन दल ने चेकिंग की तो एक ही दिन में 12 स्कूली वाहन अनफिट पाए गए। इनमें 11 वाहनों का चालान और एक वाहन सीज किया गया है। जिले में कुल स्कूली बस व वैनों की संख्या 1063 है, जिसमें 785 फिट और 278 अनफिट हैं।
विज्ञापन



विशेष कैंप का आयोजन
स्कूली वाहनों के लिए एआरटीओ दफ्तर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि आठ जुलाई से 22 जुलाई तक स्कूली वाहनों का फिटनेस किया जाएगा। कैंप के साथ ही प्रवर्तन दलों को अनफिट वाहनों को चेक करने के लिए निर्देशित किया गया है।



अनफिट वाहन दौड़ते मिले तो कार्रवाई तय
अगर अनफिट वाहन बच्चे ढोते पाए गए तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा। साथ ही वाहन संचालक के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा का सवाल है, इसलिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

-अंकिता शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें