फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम एसपी का निरीक्षण, हाई सिक्योरिटी बनेगी जेल

Sat, 29 Jun 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला जेल अब हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत बंदियों से उनके परिजनों की मुलाकात बाहर से कराने की योजना है। डीएम सत्येन्द्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला जेल का पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण कर होने वाले बदलाव पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि की सघन चेकिंग की गई। डीएम ने बंदियों व कैदियों से समस्याओं व सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। एसपी ने बंदियों से मिलने वाले व्यक्तियों की जानकारी की। डीएम ने कहा कि बंदियों से मुलाकात का कार्य बाहर से ही कराया जाया। इसके लिए हाई सिक्योरिटी जेल की तर्ज पर काम हो। जालियां लगाई जाय। जिससे मुलाकातियों को अंदर नहीं आना पड़े। साथ ही इंटरकॉम की व्यवस्था हो। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें