फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम-एसपी ने रूट मार्च से दिलाया सुरक्षा का अहसास

Sat, 27 Sep 2025 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए शुक्रवार को डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों का रूट मार्च किया। उन्होंने पीरबटावन, नागेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र, सट्टी बाजार समेत संवेदनशील और प्रमुख स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान दोनों ही अधिकारियों ने आमजन से बातचीत कर शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। डीएम-एसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी अफवाह या अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। रूट मार्च के दौरान एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी, सीओ नगर संगम कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें