बाराबंकी। कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में शुक्रवार को डीए शशांक त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। डीएम ने प्रशिक्षकों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।
समारोह में फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती और क़ुराश जैसे विभिन्न खेलों की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों में साक्षी, दामिनी, सेजल, मानसी, अंचल गुप्ता, काजल, संगम, सेजल, चांदनी, खुशी, हिमांशी, प्राची और सिन्धिका शामिल थीं। इन सभी युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया। डीएम ने सभी खिलाड़ियों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने उन्हें भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
खिलाड़ियों की इस महत्वपूर्ण सफलता के पीछे उनके कुशल प्रशिक्षकों का अमूल्य योगदान रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय कतुरी कला की सहायक अध्यापक नीतू चतुर्वेदी, प्राथमिक विद्यालय तरावां की प्रधानाध्यापक सुनीता यादव को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। संवाद