बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में खरीदारी करती डीएम की पत्नी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। बड़ा परेड ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी मेले में रविवार शाम जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने पत्नी व बच्चों के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। डीएम की पत्नी ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैंडबैग, डलिया, मिट्टी के दीये व घर के सजावटी सामनों की खरीदारी की। जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे।
डीएम ने समूह के उत्पादों की प्रशंसा करते हुए कर्मचारियों को भी यहीं से सामान की खरीदारी करने की बात कही, ताकि समूह के महिलाओं की आमदनी बढ़ सके। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने भी घरेलू वस्तुओं की खरीदारी की। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह मौजूद रहे। (संवाद)