फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ राज्यपाल से मिले दिव्यांश

विज्ञापन
नाईक ने भेंट में दी अपनी पुस्तक - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

शहर के दशहराबाग निवासी कुंवर दिव्यांश सिंह को प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने अपनी पुस्तक चरैवेति-चरैवेति भेंट कर उसे सम्मानित किया। राज्यपाल से पुरस्कार पाकर दिव्यांश ने एक बार फिर जिला सहित अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया। उसे बधाईयों का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन



बताते चले कि शहर के दशहराबाग निवासी डॉ.डीबी सिंह के पुत्र कुंवर दिव्यांश सिंह बीते 31 जनवरी 2017 को अपनी छोटी बहन समृद्वि कुंवर के साथ स्कूल से घर आ रहे थे कि रास्ते में अचानक एक साड़ ने समृद्वि पर हमला बोल दिया। इसी बीच बहन की जान बचाने के लिए बहादुर दिव्यांश ने अपने स्कूल बैग से ही साडं पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आखिरकार साड़ को वहां से भागना पड़ा।

दिव्यांश के इस साहस पर उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में रानीलक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले वह दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर भी सम्मान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ा चुके हैं। दिव्यांश के पिता डॉ.डीबी सिंह लखनऊ के शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें