फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फसल जोतवा कब्जे से मुक्त कराई जमीन

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र के टडवा गदमानपुर गांव में तालाब, स्कूल व खेल मैदान की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। एसडीएम के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम ने फसल को जोतवा कर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन


तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व टीम पुलिस के साथ टडवा गदमानपुर पहुंची। यहां पर ग्रामीण मोतीदास की ओर से तालाब, स्कूल व खेल मैदान की जमीन पर अवैध रूप से खेती काफी दिनों से की जा रही थी। टीम ने फसल को ट्रैक्टर से जोतवा कर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया और भूमि को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि तालाब, स्कूल व खेल मैदान पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी, जिसको अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें