फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आज से बहराइच हाईवे पर लागू होगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। हरतालिका तीज 26 अगस्त को है। इससे श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी में चारों ओर हर-हर बम-बम के जयघोष गूंज रहे हैं। सड़कों पर भी कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। बाइक व अन्य वाहनों पर बैठकर शिवभक्त कंधे पर कांवड़ लेकर बम-बम भोले का जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर भारी वाहनों डायवर्जन 25 अगस्त की शाम से 26 अगस्त की रात तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि हरतालिका तीज पर अपने आराध्य देव भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सुरक्षा, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन, मेला कैंप कार्यालय, कंट्रोल रूम, साफ सफाई, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। मंदिर से लेकर मेला परिसर तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें