फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कैंप के लिए सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद

Fri, 23 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शहर के जीजीआईसी में बनाए गए मतदान केंद्र से कुछ दूरी पर लखपेड़ाबाग चौराहे पर कैंप लगाने को लेकर बृहस्पतिवार देर रात सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विरोध के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्र के निकट टेंट लगाकर कैंप बनाने पहुंचे थे। उसी स्थान पर सपा कार्यकर्ता भी अपना टेंट लगाना चाह रहे थे। भाजपा का टेंट लगते देख सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि बाद में दोनों दलों के कैंप अलग-अलग लगाए गए। बावजूद इसके, शुक्रवार को स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें