फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का परचा खारिज

Sat, 11 Nov 2017 11:27 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
शनिवार को नवाबगंज तहसील में नामांकन पत्रों की जांच करवाते प्रत्याश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों के जांच का दौर भी पूरा हो गया। जो सोमवार को भी खानापूर्ति के रूप में होगी। जांच के दौरान प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने-अपने संबंधित नामांकन स्थल के कक्षों के बाहर खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच में नगर पंचायत टिकैतनगर से अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी की उम्र कम मिलने पर आरओ ने उसके नामांकन पत्र को अवैध ठहरा कर खारिज कर दिया। जांच के बाद अब अध्यक्ष पद पर 144 तो सदस्य पद पर 1056 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए मैदान में खड़े नजर आ रहे हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या में कमी आ सकती है। 

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू हुई। सभी तहसील मुख्यालयों पर बने नामांकन कक्ष में आरओ की मौजूदगी में स्टाफ द्वारा बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन


जिसमें से नगर पंचायत टिकैतनगर से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी रवी की आयु आयोग द्वारा अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित आयु 30 से कम पाई गई। जिस पर आरओ एक के वर्मा ने उसके पत्र को खारिज कर दिया।

प्रत्याशी रवी ने अपने नामांकन पत्र में 28 वर्ष की आयु का जिक्र किया था। शेष अन्य निकायों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। सिर्फ उन्हीं नामांकन पत्रों को आयोग के निर्देश पर खारिज कर दिया गया जो एक-एक प्रत्याशी द्वारा चार-चार सेटों में नामांकन पत्र दिए गए थे।

जांच के बाद जिले के 13 निकायों के अध्यक्ष पद पर 144 तो सदस्य के 181 पदों पर 1056 प्रत्याशी अभी तक चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं। कल सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की मात्र औपचारिकता भर रह गई है। जबकि मंगलवार को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की सही संख्या सामने आएगी। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नामांकन कक्षों में प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की खासा भीड़ 
विज्ञापन

नजर आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें