फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी पर रिपोर्ट, सपा, बसपा, भाजपा को दी गई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्दलीय पर केस, सपा, बसपा, भाजपा प्रत्याशियों को नोटिस
विज्ञापन

- नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन में पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के चुनाव में नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के चलते एक निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है जबकि सपा, बसपा व भाजपा के प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है।
नगर निकाय चुनाव के नामांकन में प्रत्याशियों द्वारा अपनी ताकत दिखाने के लिए आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। नामांकन के अंतिम दिन सक्रिय हुई पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू की है। नगर पालिका परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरी सुमन सिंह पत्नी राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि नामांकन जुलूस के दौरान ज्यादा भीड़ व वाहनों के चलते नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई किया है। जबकि सपा प्रत्याशी श्रीमती यादव, बसपा प्रत्याशी अनीता गुप्ता व भाजपा प्रत्याशी शशी श्रीवास्तव को पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मिलने पर एक निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जबकि सपा, बसपा व भाजपा प्रत्याशी को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
- आरएन सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें