फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महानिदेशक स्वास्थ्य का सीएचसी पर छापा, मचा हड़कंप

Wed, 17 Dec 2025 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सीएचसी रामसनेहीघाट में मरीज के तीमारदार से बात करते महानिदेशक डॉ. पवन कुमार।
विज्ञापन
बाराबंकी। महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शाम को सीएचसी रामसनेहीघाट पर छापा मारा। इसकी भनक लगते ही सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों और कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान महानिदेशक ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अयोध्या से वापस लौट रहे महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार ने बुधवार की शाम अचानक रामसनेहीघाट सीएचसी पहुंच गए। यहां पर मौजूद चिकित्सक महानिदेशक को देख हरकत में आए गए। इसी बीच सीएमओ डॉ. अवधेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेबर रुम, इमरजेंसी वार्ड, तथा वार्ड में भर्ती मरीजों से बात की और पूछा की उन्हें अस्पताल से क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैंं। दवाएं और जाचं बाहर से तो नहीं कराई जाती है। इस दौरान लेबर रूम में स्टॉफ नर्स द्वारा डिलवरी कराई जा रही थी। बाहर मौजूद तीमारदारों से पूछा कि किसी प्रकार की कोई दवा बाहर से तो नहीं मंगाई जिस पर तीमारदारों ने बताया कि सभी दवाएं अस्पताल से दी गई। आधा घंटे तक सीएचसी पर रूकने के बाद महानिदेशक लखनऊ के लिए चले गए तब जाकर चिकित्सकों और कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें