फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीआईओएस ने तीन विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 27 Oct 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में कोताही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शैक्षिक सत्र 2026-2027 के तहत छात्रों के अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में लापरवाही सामने आई है। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर डीआईओएस ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मामला सत्र 2026-2027 की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा हुआ है। नियमों के मुताबिक नवीं और 11वीं के पंजीकरण तथा 10वीं व 12वीं के परीक्षा फॉर्म की नामावली पोर्टल से निकालकर कोषपत्र की प्रति के साथ डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी थी। इसके लिए विभाग की ओर से पहले 15 अक्तूबर और बाद में समय सीमा बढ़ाकर 25 अक्तूबर तय की गई थी।
इसके बावजूद गाजीपुर का राधाकृष्ण राम हजारी इंटर कॉलेज, सआदतगंज का श्री गांधी पंचायत इंटर कॉलेज और खेवली का शारदा बाल विद्या मंदिर सुस्त रवैया अपनाए रहे और तय समय के भीतर लिस्ट जनरेट नहीं कराई।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा जैसे बेहद अहम काम में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नामावली जनरेट न करने वाले तीनों विद्यालयों को 26 अक्टूबर तक का आखिरी मौका दिया गया है। वे कार्यालय में उपस्थित होकर देरी का कारण स्पष्ट करें और तुरंत औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन

-अमिता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें