फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीआईजी ने खंगाला हाईवे, कहा... तत्काल बंद करें अवैध कट

Fri, 10 Apr 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में बढ़ोतरी और लापरवाही के आरोप में रामसनेहीघाट कोतवाल के लाइन हाजिर होने व सीओ यातायात के खिलाफ जांच शुरू होने के बाद पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। डीजीपी स्तर से हुई कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी ने सोमेन वर्मा ने रामसनेहीघाट क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे उन्होंने कोटवासड़क के नरोखर मोड़, मोहम्मदपुर कीरत, दिलौना बाईपास व बैसनपुरवा जैसे संवेदनशील स्थानों पर रुककर निरीक्षण किया। इस दौरान काफी देर तक वह तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों को का अवलोकन करने के साथ उनके नियंत्रण के लिए जिग-जैग बैरियर लगाने, हाईमास्ट लाइट और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। दिलौना बाईपास पर बीच सड़क पर बने अवैध कट और खुले रास्तों को गंभीर खतरा मानते हुए उन्हें तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही डिवाइडर निर्माण कर यातायात को नियंत्रित करने के लिए कहा गया। इसके अलावा सनाकापुर में बने अवैध कट को भी तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए। डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वाहनों की आवाजाही केवल निर्धारित कट या अंडरपास के माध्यम से ही सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सख्ती के साथ यातायात नियमों का पालन कराने, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण और दुर्घटना संभावित स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी उत्तरी विकासचंद्र त्रिपाठी, सीओ यातायात आलोक पाठक व कोतवाल पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें