फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुखार के साथ बढ़ने लगे डायरिया के मरीज

Tue, 06 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में उतार चढ़ाव का असर आम लोगों की सेहत पर पड़ता दिखने लगा है। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, पेटदर्द के साथ ही डायरिया के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। सोमवार को सात मरीज डायरिया के उपचार के लिए आए लेकिन परिजनों ने इन्हें घर ले जाने के बाद शाम को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के रामगोविंद, काशी प्रसाद, बिलावल, हजरत अली, मनीषा, अंकिता और शमसेर को पेटदर्द और उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन हालात में सुधार न होने पर परिजनों ने सभी को अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया है। सोमवार को ओपीडी में करीब 1536 मरीज देखे गए। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, पेटदर्द और त्वचा रोग के रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से अस्पताल में बुखार, पेटदर्द और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें