फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला

Mon, 29 Dec 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही बालाजी कप अंडर-12 प्रतियोगिता में ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसकेटी क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हरा कर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसकेटी क्रिकेट अकादमी की टीम 43.3 ओवरों में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अक्षत श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 49 रन बनाए।
ध्रुव क्रिकेट अकादमी की गेंदबाजी में अभिनव और आनंद सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं शिखर चौधरी और ध्रुव यादव को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ध्रुव क्रिकेट अकादमी की टीम ने समर्थ अग्रवाल के नाबाद 80 रनों की पारी की बदौलत 46 ओवरों में मात्र तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच मोहित कपूर द्वारा समर्थ अग्रवाल को प्रदान किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें