फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज, खरीदारों के लिए बाजार तैयार

Thu, 27 Oct 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी को उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस के साथ ही पंचपर्व का अगाज हो गया है। धनतेरस, हनुमान जयंती, दीपावली, अन्नकूट (गोवर्धन पूजा), भाईदूज  पांच पर्वों का महासंगम है। हमारे समाज में किसी भी पर्व को मनाने के लिए परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं।
विज्ञापन


धनतेरस को शुभ मानते हुए लोग सोना चांदी, वाहन गृहस्थी का सामान आदि खरीदते हैं। इसके चलते बाजार में सजकर तैयार हो चुके हैं और बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। धनतेरस पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, वाहन, बर्तन आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। 

दीपोत्सव पर्व के आते ही बाजार में चहल पहल बढ़ जाती है। धनतेरस पर बर्तनों की दुकान चमक उठती है तो गहनों की दुनिया जगमग हो जाती है। दीपोत्सव पर्व को लेकर बाजार गुलजार है। इन बाजारों में वाहनों के लिए फाइनेंस कंपनियों द्वारा लोन उपलब्ध कराने की सुविधा दिए जाने से खरीदारों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन


दीपोत्सव पर्व फाइनेंस कंपनियों के लिए सहालग जैसा मौका है। वाहन की दुकानों पर ग्राहक कई दिन पहले बुकिंग करा चुके हैं और डिलेवरी धनतेरस को लेंगे। टू व्हीलर में केबी सिंह टीवीएस भिटरिया मेें एक बाइक की बुकिंग पर 5 लीटर पेट्रोल फ्री, साई टीवीएस जैदपुर में एक बाइक पर एक चांदी का सिक्का, शहर स्थित कल्यान टीवीएस में एक बाइक की खरीद पर एक गिफ्ट बाउचर का आफर दिया जा रहा है।

केबी सिंह टीवीएस भिटरिया के मालिक विनोद कुमार का कहना है कि जो बुकिंग हुई है उसे धनतेरस पर डिलेवरी की जाती है। ग्राहक जो बाइक जिस रंग की सेलेक्ट कर बुकिंग करता है वही बाइक दी जाती है। व्यापारियों की मानें तो वाहन बाजार में (ट्रैक्टर को जोड़कर) करीब एक करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है। इसी तरह रेडीमेड गारमेंट में ट्राउजर्स पर बाई थ्री गेट वन फ्री, शर्ट में बाई वन गेट वन फ्री का आफर है।

मेगा मार्ट में एक हजार व पांच हजार से अधिक की परचेजिंग स्पेशल आफर है। मोबाइल फोन में अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग आफर हैं। फोर व्हीलर के तीन सेल्स प्वाइंट हैं जो लखनऊ स्थित मेन एजेंसी से जुड़े हैं। वाहन बाजार में माइलेज व लुक पर ग्राहक ज्यादा जोर दे रहें हैं। फिलहाल कुछ भी हो बाजार में वाहनों की चमक लोगों का खासा आकर्षित कर रही हैं। 

दमकी गहनों की दुनिया
धनतेरस पर गहनों की दुनिया जगमग हो जाती है। महिलाओं की खास पसंद आधुनिकतम डिजाइन के सोने चांदी के जेवरों से दुकानें सजी हैं। सराफ रामसरन बताते हैं कि इस बार बाजार में गले का स्पेशल हार व ईयररिंग व एमरल्ड की विशेष डिजायनें आई हैं। इसके अलावा धनतेरस पर चांदी के नोट व लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं का भी क्रेज रहता है। इस बार चांदी के सिक्के, नोट के साथ-साथ डालर व पूजाथाली की खरीदारी जोरों से हो रही है। बाजार में मौजूद चांदी का बना रामदरबार, शयन मुद्रा में विष्णु के साथ ब्रह्मा व महेश की मूर्ति, आशीर्वाद देती हाथ में गिन्नी लिए लक्ष्मी-गणेश लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

चमक उठी बर्तनोें की दुकानें
धनतेरस आते ही बर्तनों की दुकानें चमक उठी है। धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री खूब होती है इसके लिए गुरुवार रात से दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख बर्तन व्यवसायी संजीव कुमार बताते हैं कि धनतेरस पर लोग बर्तन जरूर खरीदते हैं। बर्तनों की लंबी रेंज है नान स्टिक, इंडक्शन चूल्हा, स्टील के बर्तन, कुकर आदि से दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर सजे बर्तनों की चमक लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। 

शाम 5:40 बजे शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य मानस मर्मज्ञ पं. प्रमोठ पाठक ने बताया कि धनतेरस के साथ ही पंचपर्व का अगाज हो गया है। धनतेरस का शुभ मुहुर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा। धनवंतरि जिन्हें आदि वैद्य के नाम से जाना जाता है उनकी जयंती पर धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन धातु की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें