फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने जानी धान खरीद की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद फैज अहमद किदवई ने सोमवार को नवीन मंडी पहुंच धान खरीद का हाल जाना। यहां पर ई-पॉप मशीन से की जा रही खरीद के बारे में किसानों और क्रय केंद्र प्रभारियों से बातचीत की। इस दौरान एनआईसी लखनऊ से आए अधिकारियों से बातचीत कर पूरी व्यवस्था को समझा। कहा कि इस व्यवस्था को मध्य प्रदेश में भी लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद सुबह करीब 10 बजे नवीन मंडी पहुंच गए। इस दौरान यहां पर मौजूद जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेेश कुमार से खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। इसी बीच एनआईसी लखनऊ और ई-पॉप मशीन की आपूर्ति करने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
प्रमुख सचिव ने मौके पर किसानों को बुलाकर ई-पॉप मशीन से कैसे खरीद की जाती है, किस प्रकार से मशीन पर अंगूठा लगाया जाता है, किसान किस तरह से अपना पंजीकरण कराते हैं इसकी जानकारी मौके पर मौजूद क्रय केंद्र प्रभारी अनूप वर्मा और आलोक रंजन से ली। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि किसान पहले पंजीकरण कराता है।
विज्ञापन

इसके बाद ऑफलाइन और ऑनलाइन टोकन लेने के बाद निर्धारित तिथि पर अपना उत्पाद लेकर केंद्र पर पहुंचता है तथा सिस्टम के अनुसार तौल कराता है और इसके बाद उसकी उपज का मूल्य किसान के लिंक खाते में भेज दिया जाता है। प्रमुख सचिव ने कहा कि व्यवस्था काफी अच्छी है। खरीद की इस व्यवस्था को वह मध्य प्रदेश में भी लागू कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एनआईसी के हरीओम, धीरेंद्र कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें