बाराबंकी के देवा मेला ऑडिटोरियम में गीत प्रस्तुत करते बालीवुड सिंगर मीका सिंह। संवाद
- फोटो : BARABANKI
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव में बुधवार की रात पंजाबी रॉकस्टार मीका सिंह के गीतों के नाम रही। मीका सिंह ने अपनी एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति देकर अपने प्रशंसकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
बॉलीवुड रॉकस्टार मीका सिंह ने देवा मेला के ऑडिटोरियम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। अपने प्रसिद्ध गाने सावन में लग गई आग... गाया तो दर्शक झूम उठे। इसके बाद उन्होंने आज जुम्मे की रात है चुम्मे की रात है... गाकर धूम मचा दिया। इसके अलावा दमादम मस्त कलंदर और अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाबे आली।
लेके पहला-पहला प्यार और देखा जो तुझे यार दिल में बजी गिटार गाकर... खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति देकर दर्शकों और प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मीका को करीब से देखने वालों का झुंड ऑडिटोरियम के इर्दगिर्द घूमता नजर आया।
पुलिस की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में लोग ऑडिटोरियम तक नहीं पहुंच सके। तो उन्होंने हॉकी पंडाल के बाहर लगे दो एलईडी पैनल पर ही मीका सिंह के लाइव कार्यक्रम को देखकर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा कुमार शानू के बेटे जान कुमार शानू ने धीरे-धीरे मेरी जिंदगी में आना... गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।