फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मिला 977 पैकेट टोस्ट, कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को लेकर एफएसडीए द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को संदिग्ध पाए जाने पर 977 पैकेट टोस्ट को जहां नष्ट कराया गया वहीं 10 दुकानों की जांच कर 11 नमूने भरकर जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

एफएसडीए की सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह ने बताया कि सिद्दीकी जनरल स्टोर बरेठी की दुकान से संदिग्ध पाया गया 977 पैकेट टोस्ट जिसकी कीमत करीब 11 हजार 720 रुपये होगी, नष्ट कराया गया। इसके अलावा टांडपुरवा के मुकेश की दुकान से रस्क, जैदपुर स्थित अब्दुल राशिद की दुकान से पेड़ा, आशीष की दुकान से बेसन लड्डू, सुफियान की दुकान से नमकीन का नमूना भरा गया।
वहीं बरेठी स्थित हसनैन की दुकान से रस्क के दो नमूने, इरशाद की दुकान से बावर्ची व बिस्किट, सलमान की दुकान से कुकीज तथा गढ़ी छतेना स्थित राजश्री फूड से नमकीन का नमूना भरकर जांच को भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें