फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े भक्त

Tue, 16 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन करते के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ रोड पर मजीठा के समीप निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। एक हाथ में प्रसाद तो दूसरे हाथों में नारियल व मोर पंख लिए श्रद्धालुओं की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। परिसर में बंधे नारियल, हाथों में लहराती पताकाएं और लगातार गूंज रहे भजन ने सभी को श्याम के रंग से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर में चहल पहल रही। राजयोग फाउंडेशन द्वारा संचालित एकादशी पर खाटू श्याम का पूजन अर्चन तो दूसरी तरफ बृजभूषण सिंह के आगमन की सुबह से ही तैयारियां चल रही थी। दोपहर जैसे ही बृजभूषण सिंह पहुंचे, पूरा परिसर भर गया। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु कतारवद्ध होकर दर्शन करते रहे। खाटू श्याम के भजन व जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद मोरपंख अर्पित कर दीप जलाए और मन्नत पूरी करने के लिए नारियल बांधे। दर्शन पूजन के लिए देरशाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें