फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुस्तक प्रदर्शनी में जुटे बच्चे, भावपूर्ण प्रस्तुतियाें ने मन मोहा

Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में लगी प्रदर्शनी में पुस्तकें देखते बच्चे।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के लखपेड़ाबाग स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की रंगारंग एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां रहीं। पुस्तक प्रदर्शनी में भी बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीपी यादव, आरएम नवीन, सेवानिवृत्त सहायक अनुभाग अधिकारी अमिताभ यादव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार वर्मा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने सबसे पहले मधुर समूह गीत प्रस्तुत कर शिक्षा, राष्ट्र और संगठन की गौरवशाली परंपरा को स्वर दिए। इसके उपरांत प्रस्तुत समूह नृत्य में विद्यार्थियों ने अनुशासन, समन्वय और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। नृत्य की भाव-भंगिमाओं और मंच सज्जा ने पूरे सभागार को जीवंत कर दिया।

स्थापना दिवस के संदेश को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अवधेश कुमार तिवारी व रामबरन यादव ने उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वर्ष 2025 की सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें