फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अरदास में जुटे श्रद्धालु, चखा गुरु का लंगर

विज्ञापन
कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : कीर्तन करता रागी जत्था।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के लाजपतनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व सिख समुदाय के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। पूरे दिन सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस पावन दिवस की महिमा को याद किया।
विज्ञापन

इसे लेकर एक सप्ताह पूर्व से ही सहज पाठ का आरंभ हुआ था। रविवार को पाठ की पूर्णता पर दीवान सजाया गया। इसमें हुजूरी रागी भाई तीरथ सिंह के जत्थे ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके बाद विशेष दीवान में लखनऊ से आए भाई तेजिंदर सिंह के हुजूरी रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। इन लोगों ने बताया कि सिख इतिहास के इस पवित्र दिन का महत्व विशेष है। पवित्र ग्रंथ में जिसमें गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु अर्जुन देव जी तक की वाणी और संतों की वाणी संग्रहीत थी, उसमें नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की वाणी जोड़कर उसे संपूर्ण रूप प्रदान किया।
अंत में आनंद साहिब जी का पाठ हुआ और अरदास के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोग एक पंगत में बैठकर शामिल हुए। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार रवीन्द्रपाल सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह खालसा, सरदार रविंदर सिंह, सरदार राजदीप सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सुमित्रा कौर, कवलजीत कौर, रंजीत कौर, परमजीत कौर, अमरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें