रामनगर। लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार सुबह बिजली के लटकते तार की चपेट में आकर श्रद्धालु अंजनी कुमार अवस्थी घायल हो गए। मंझौनी निवासी अंजनी सुबह दर्शन कर लौट रहे थे, तभी तार उनके सिर से छू गया और करंट लग गया।
विज्ञापन
परिजन उन्हें सीएचसी रामनगर ले गए, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तार एक दिन पहले से टूट कर लटक रहा था, लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री के महादेवा आगमन के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त करते समय एक मिस्त्री की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में विद्युत सुरक्षा की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि इसे लेकर बिजली के अधिकारियों से बात की जाएगी।