फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हेल्थ एटीएम पर जांच कराने वाले मरीजों का नहीं मिला ब्योरा

Wed, 31 May 2023 07:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने दिए रजिस्टर तैयार करने के निर्देश, स्वयं भी कराई जांचें
विज्ञापन

फोटो - 22
अमर उजाला इंपैक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे हेल्थ एटीएम संचालन को लेकर आ रही समस्याओें का समाधान करने के लिए बुधवार को सीडीओ एकता सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने हेल्थ एटीएम पर स्वयं की जांच कराई। साथ ही रजिस्टर पर ब्योरा न दर्ज किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
अमर उजाला की ओर से हेल्थ एटीएम संचालन में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उजागर किया जा रहा है। बुधवार को डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर सीडीओ एकता सिंह व पीडी मनीष कुमार सीएचसी फतेहपुर पहुंचे और हेल्थ एटीएम की जांच की। सीडीओ ने टेक्नीशियन से मशीन संचालन को लेकर जांच की। साथ ही रक्तचाप, ऊंचाई व वजन जैसी जांचें कराईं, जो सही प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

मरीजों के रिकॉर्ड के बारे में पूछा तो टेक्नीशियन कोई जानकारी नहीं दे पाए। मरीजों के जांच व उससे संबंधित कोई भी रजिस्टर न उपलब्ध होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्देश दिए कि जांच कराने वाले प्रत्येक मरीज का नाम, पता व कौन सी जांचें की गईं हैं, इसका एक रजिस्टर तत्काल प्रभाव से बना लें।
इससे यह पता हो सकेगा कि एक माह में कितने लोगों की जांच की गई है। सीडीओ के औचक निरीक्षण को लेकर सीएचसी के डॉक्टर हलकान नजर आए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी, डॉ. देशराज, बीडीओ आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्सेट
सूरतगंज का भी हेल्थ एटीएम देखा
सूरतंगज (बाराबंकी)। सीएचसी सूरतगंज पहुंचकर सीडीओ एकता सिंह ने हेल्थ एटीएम देखा। यहां प्रयोगशाला कक्ष में लगे हेल्थ एटीएम से संबंधित जानकारी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी से प्राप्त की और स्वयं का स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया। बीडीओ प्रीति वर्मा, एसडीओ पंचायत ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें