फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लगातार तीसरी बार पीसीएस परीक्षा पास कर डिप्टी एसपी बिनीं प्रियंका

Sat, 25 Mar 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। लगातार तीसरी बार पीसीएस की परीक्षा पास कर डिप्टी एसपी बनीं प्रियंका यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु के रूप में तैनाती की गई हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र के ग्राम दहेजिया मजरे ज्योरी निवासी रामनरेश यादव की बेटी प्रियंका यादव की सफलता पर परिवार व क्षेत्रवासी फूले नहीं समा रहे है। प्रियंका के पिता रामनरेश एक निजी स्कूल के संचालक हैं और माता गृहणी हैं। प्रियंका हाईस्कूल सहादतगंज से, इंटरमीडिएट हरख, पटेल डिग्री काॅलेज तथा एमए खुशहालपुर से करने के बाद परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर वन क्षेत्राधिकारी बनीं।


दूसरी बार पीसीएस परीक्षा पास कर जिला समाज कल्याण अधिकारी बनीं। इसके वर्ष 2021 की पीसीएस परीक्षा पास कर डिप्टी एसपी बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। अमर उजाला से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि अभी तो इस बाज की असली उड़ान बाकी है। अभी तो इस परिंदे का इम्तहान बाकी है, अभी लांघा है मैंने समुद्रों को, अभी तो असली उड़ान बाकी है। मेरा सपना आईएएस बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें