फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चुन्नी में परफ्यूम...गाने पर भिड़े बराती-जनाती, लौटी बरात

Sat, 25 Mar 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख/सफेदाबाद (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लूखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात डीजे पर चुन्नी में परफ्यूम लगाके... गाना बजाने व डांस को लेकर जनाती और बराती भिड़ गए। दुल्हन वरमाला लिए खड़ी ही रह गई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा व मारपीट हुई, जिसमें छह लोगों को चोटें आईं। देर रात एक बरात वापस हो गई।
विज्ञापन



सतरिख थाना क्षेत्र के डल्लूखेड़ा गांव निवासी राकेश गौतम की दो पुत्रियों आरती और क्रांति का एक ही दिन विवाह था। बृहस्पतिवार की शाम आरती की बरात शहर कोतवाली क्षेत्र के रघई गांव, जबकि क्रांति की बरात कोठी थाना क्षेत्र से आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे क्रांति का विवाह संजय से मंडप के नीचे कराया जा रहा था। आरती वरमाला लेकर सहेलियों के साथ घर से निकली थी, मगर इसी दौरान रघई गांव से आए बराती डीजे पर चुन्नी में परफ्यूम... गाना बजाने को लेकर जनातियों से विवाद करने लगे। देखते ही देखते मारपीट होने लगी।


पिता राकेश ने बताया कि आरती का विवाह राकेश के पुत्र विक्की से तय था। लेकिन रघई गांव से आए बरातियों ने जनातियों से मारपीट की, जिसे लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान करछुल भी चले। हंगामे के कारण खाना भी बिखर गया। करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक रघई गांव से आई बरात को वापस कर दिया गया था। हालांकि दूसरी पुत्री की शादी सकुशल संपन्न हुई। लखैचा चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी, इसलिए मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें