फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करोड़ों रुपये का बजट खपाने में जुटे विभाग

Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बजट खर्च करने में भी कंजूसी हो रही है। जिम्मेदारों द्वारा बरती गई लापरवाही का नतीजा है कि विभागों के खातों में अभी करोड़ों रुपये पड़े हुए हैं। अब जब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज तीन दिन ही बचे हैं तो जिम्मेदारों की नींद टूटी और आननफानन बजट खपाने के लिए रातोंरात बिल-वाउचर तैयार करके कोषागार भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को करीब 128 करोड़ का बजट मिला जिसमें से अब तक 125 करोड़ ही खर्च किया गया है। तीन करोड़ रुपये खर्च करने के लिए तेजी से बिल-वाउचर बनाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग को भी करीब 250 करोड़ का बजट मिला, लगभग 248 करोड़ खर्च कर लिए गए, बाकी दो करोड़ रुपये खर्च करने के लिए कसरत जारी है।

सिंचाई विभाग को इस वित्तीय वर्ष में करीब 33.38 करोड़ रुपये शासन की ओर से आवंटित हुए लेकिन अभी तक 22.41 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके हैं। खाते में पड़ी करीब 10 करोड़ की राशि तीन दिन में खर्च करनी है।
विज्ञापन


इसी प्रकार बेसिक शिक्षा विभाग को करीब 1042 करोड़ मिले जिसमें से 967 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, बाकी करीब 75 करोड़ रुपये खर्च करने की कसरत तेजी से चल रही है। स्वास्थ्य विभाग को करीब 158 करोड़ रुपये की राशि मिली जिसमें से 154 करोड़ तो खर्च कर लिए गए लेकिन एक करोड़ रुपये खर्च करने में पसीना छूट रहा है।

इसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग को लगभग 44 करोड़ रुपये मिले, इसमें से 81 लाख के करीब अभी खर्च करना बाकी है। वहीं कृषि विभाग को करीब 21 करोड़ रुपये मिले, इसमें से सवा करोड़ रुपये अभी बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें