जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में लगा ताला। संवाद
बाराबंकी। ठंड शुरू होने पर मच्छरों की तादाद कम होने के बहाने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम से स्वास्थ्य विभाग ने हाथ पीछे खींच लिए हैं जबकि बड़ी तादाद में लोग अभी भी पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तेज बुखार से पीड़ित कई मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी वायरल बुखार के मरीजों की भरमार है।
जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है। शनिवार को वहां ताला लगा दिया गया। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक तेज बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। डाक्टरों उनकी जांच कराने के बाद इलाज कर रहे हैं।
हाल यह है कि रैपिड जांच में डेंगू पाॅजिटिव निकलने वाले मरीजों का इलाज तो किया जाता है लेकिन विभागीय अधिकारी इन्हें डेंगू पीड़ित नहीं मानते हैं। एलाइजा जांच के नाम पर डेंगू को सिरे से नकार दिया जाता है। सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि अगर मरीज नहीं आ रहे होंगे तो ताला लग गया होगा, इसकी जांच कराएंगे।