फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आए छह लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। इसकी चपेट में आए छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए परिवारीजनों ने लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका प्रशासन डेंगू की रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। शहर में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीरबटावन निवासी विष्णु की मां संतोष गुप्ता (58) चार दिन से बुखार से पीड़ित थीं। निजी चिकित्सकों से उपचार कराने पर हालत में सुधार नहीं होने पर एक निजी अस्पताल में दिखाया। जांच के डेंगू की पुष्टि होने पर संतोष को परिवारीजनों ने भर्ती करा दिया। उधर फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला पचघरा निवासी राजेश पाठक (45) और पटेल नगर निवासी विशाल रस्तोगी (42) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने राजेश को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। विशाल का इलाज उनके परिवमारीजन निजी चिकित्सकों से करा रहे हैं। इसके साथ ही फतहाबाद निवासी रेखा देवी, नैनामऊ निवासी राम सुरेश तथा बाल विहार कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश को डेंगू होने की पुष्टि के बाद परिवारीजनों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। संचारी रोग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आरसी वर्मा का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें