फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा जलाने के विरोध में बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कूड़ा जलाए जाने से नाराज जसवंतनगर के लोगों ने एक बैठक कर विरोध जताया। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। जनकल्याण एवं मां दुर्गा जागरण सेवा समिति और जनहित एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक में कचरा प्लांट में कूड़ा जलाए जाने से बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कि पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के साथ जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, कचरा प्लांट में शाम के समय कूड़ा जलाया जाता है। इससे हवा में जहर घुल रहा है। अकबर शाह ने कहा कि कचरा प्लांट को रिहायशी इलाके से दूर से किया जाए। कूड़ा जलाने की घटनाएं रोकी जाएं। ऐसे न होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, राकेश वर्मा, देव मूर्ति कश्यप, राजेंद्र प्रताप समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें