फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बिना जांच ढहा दिया निर्माण

Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बडे़ल पुलिस चौकी के निकट जेसीबी से गिराई गई दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बडे़ल चौकी इंचार्ज की दबंगई देख शनिवार को मोहल्ले के लोग भी दंग रह गए। पीड़ित पक्ष को बताए बिना ही वह जेसीबी लेकर पहुंच गया और डेढ़ माह पूर्व कराया गया निर्माण यह कहते हुए ढहा दिया कि वह पुलिस चौकी की जमीन पर बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित का आरोप है जब उसने इसका विरोध किया तो चौकी इंचार्ज ने गालियां देकर भगा दिया। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश के बाद जांच करने गई नायब तहसीलदार और लेखपाल की टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट देखने के बाद दरोगा पर कार्रवाई तय की जाएगी।

बडे़ल चौकी इंचार्ज हीरा सिंह ने शनिवार को प्रवेश शुक्ला द्वारा डेढ़ माह पूर्व कराए गए निर्माण को यह कहकर ढहा दिया है कि वह पुलिस चौकी की जमीन पर बना हुआ है। प्रवेश शुक्ला ने मौके पर पहुंच इसका विरोध किया तो चौकी इंचार्ज ने गाली देते हुए मौके से भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। पीड़ित का आरोप है कि निर्माण कार्य जिस समय शुरू कराया गया था उस समय भी यही चौकी इंचार्ज थे और एक बार भी हस्तक्षेप नहीं किया। अब इनको कराया गया निर्माण चौकी की जमीन पर दिखाई दिया है जिस पर जेसीबी से ढहा दिया है।

जानकारी पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को जांच कराने के आदेश दिए हैं। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार और दो लेखपालों को मौके पर जांच के लिए भेजा जिसमें पाया गया कि जो निर्माण प्रवेश शुक्ला द्वारा कराया गया था वह पुलिस चौकी की जमीन पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें