बाराबंकी। ताइक्वांडाे खिलाड़ियों को एसपी द्वारा प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन मैदान में ताइक्वांडो स्कूल के कलर बेल्ट टेस्ट में पास खिलाड़ियों एसपी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र मिलने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह रहा।
कलर बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों में लीलावती सिंह व ब्रम्हचारी प्रधान ने ब्लू से ब्लू-1, चन्द्राणी अवस्थी व मो. फरान ने ग्रीन-1 से ब्लू, नितिन मौर्या, फैज व इकराम ने ग्रीन से ग्रीन-1, सुबन्तु ने एलो से ग्रीन, सतगुरु व कल्पना थापा ने ह्वाइट से एलो बेल्ट में पाने में सफलता प्राप्त की।
एसपी अब्दुल हमीद ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक व अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल कुमार धानुक, विजेन्द्र धानुक, शुभम धानुक, शहनवाज, कुनाल, अदिति, विराट, रितांशी व दिव्यांशी व प्रशिक्षक राकेश कुमार धानुक, विकास धानुक, अभिषेक बनर्जी आदि मौजूद रहे।