फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विधान परिषद में उठी भिलवल को नगर पंचायत बनाने की मांग

Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। विकास खंड त्रिवेदीगंज की ग्राम भिलवल को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए विधान परिषद में लखीमपुर के एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता ने मांग उठाई है। एमएलसी के पत्र पर प्रमुख सचिव विधान परिषद ने कार्रवाई के लिए पत्राचार भी शुरू कर दिया है। नगर पंचायत बनाए जाने की कवायद से क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

सोमवार को एमएलसी अनूप कुमार गुप्ता ने विधान परिषद में कहा कि ब्लॉक त्रिवेदीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिलवल की आबादी वर्ष 2011 की गणना के अनुसार 16,701 है। पड़ोस की ग्राम पंचायत मकनपुर, राजस्व गांव पट्टी याकूब व खानपुर को जोड़ने पर आबादी 35,000 हो जाती है। इसके साथ ही क्षेत्र में कस्बा व बाजार, बस स्टाप, सिंचाई विभाग का निरीक्षण भवन, साधन सहकारी समिति, बैंक आफ इंडिया, एजीबी बैंक, डाकघर, मोबाइल टावर, गैस एजेंसी, पीएचसी, इंटर कॉलेज, प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय भी मौजूद हैं। हाईवे किनारे होने के कारण परिवहन की बेहतर सेवा भी मौजूद है। बाजार की साप्ताहिक बंदी होती है और सरकार को अच्छे राजस्व की प्राप्ति भी होती है। इसके बावजूद नगर पंचायत का दर्जा न मिलने से इलाके के लोगों को साफ सफाई, पानी निकासी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का उचित लाभ नहीं मिल पाता।
एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी ने भी इस पर सहमति जताई है। मांग पर प्रमुख सचिव विधान परिषद ने कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बताया कि वर्ष 2014 में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान बाराबंकी में जिला प्रवासी के तौर पर रहे थे, जिसके बाद से भिलवल के बारे में जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें