फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सहालग सब्जियों की बढ़ी मांग, आसमान छूने लगे दाम

Thu, 20 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सहालग और बेमौसम बारिश की दोहरी मार से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। बढ़ी हुई मांग और कम उत्पादन के चलते फुटकर मंडियों में मौसमी और ऑफ-सीजन दोनों तरह की सब्जियों के दाम पिछले आठ-दस दिनों में डेढ़ गुना तक बढ़ चुके हैं। स्थिति यह है कि टमाटर और शिमला मिर्च 80 रुपये प्रति किलो, जबकि मटर 160 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। यहां तक कि आम दिनों में सस्ती मिलने वाली धनिया भी 80 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन

आमतौर पर सर्दी के मौसम को सब्जियों का मौसम कहा जाता है, लेकिन सब्जी की दुकान पर रेट सुनते ही लोग हैरान हो रहे हैं। ज्यादातर सब्जियां बाहर से आती हैं, लेकिन वहां अक्तूबर में हुई बारिश और तेज हवा के कारण फसल चौपट हो गई। इससे मंडियों में सब्जियों की आवक घट गई, जबकि सहालग के चलते मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। थोक मंडी से फुटकर मंडी तक आते-आते सब्जियों के दाम पांच से दस रुपये प्रति किलो तक बढ़ जाते हैं, जिसका सीधा असर बाजार में दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला टमाटर और शिमला मिर्च 60 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। सब्जी व्यापारी जमाल बताते हैं कि सहालग में मांग बढ़ने के कारण परवल 120 रुपये और मटर 160 रुपये किलो हो गई है। मोहल्लों और ठेलों पर तो यही सब्जियां 10-20 रुपये प्रति किलो और महंगी मिल रही हैं।
-
बाक्स-
बिगड़ रहा घर का बजट
सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट भी बिगड़ गया है। थोक विक्रेता ताज बाबा राइन बारिश के कारण बोआई न होने को असली वजह मानते हैं। वहीं सब्जी थोक विक्रेता मुन्ना राइन का कहना है कि आवक घटने व सहालग में बढ़ी मांग से दाम बढ़े है। रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी और अन्य मंडियों में जो लौकी कुछ दिन पहले 30-40 रुपये किलो थी, वह अब 60 रुपये पहुंच गई है। कद्दू 50 और गाजर 60 रुपये किलो बिक रही है। बैंगन भी 60 रुपये किलो है। गोभी 25 रुपये प्रति पीस हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
सब्जी- पहले रेट- आज का भाव
टमाटर- 60-80
शिमला- 60-80
हरी मटर- 120- 160
परवल- 80- 120
भिंडी- 60- 80
लौकी- 40- 60
सेम- 80- 100
बैगन- 40- 60
कद्दू- 30-50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें