फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ईंधन महंगा होने से बढ़ी ईवी की मांग

Wed, 20 May 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को नया आकार दे दिया है। शोरूमों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। अब कारों पर डेढ़ से दो महीने तक की वेटिंग लग गई है, जबकि दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का स्टॉक आते ही खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

शोरूम संचालकों ने बताया कि जिन जगहों पर पहले महीने में पांच से छह इलेक्ट्रिक कारें बिकती थीं, अब बिक्री का आंकड़ा लगभग दस के आसपास पहुंच गया है। गैस की कमी और ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की मांग पहले से कहीं ज्यादा है। जैसे ही स्टॉक आता है, वह तुरंत बिक जाता है। इस समय बाजार में सप्लाई कम है, लेकिन मांग चरम पर है।

दो महीने की वेटिंग
वर्तमान समय ईवी बाजार के लिए अब तक का सबसे अच्छा दौर है, लेकिन सप्लाई मांग के अनुरूप नहीं होने के कारण ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। पहले महीने में हमारे यहां पांच-छह इलेक्ट्रिक कारें बिक जाती थीं, लेकिन अब ये संख्या दस के करीब पहुंच गई है। कार लेने पर डेढ़ से दो महीने तक वेटिंग जा रही है।
विज्ञापन

- अभिषेक जायसवाल, शोरूम मैनेजर
-
इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ा रुझान
लोग पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और गैस की कमी को देखकर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में करीब डेढ़ गुना मांग बढ़ गई है। दो पहिया वाहनों की बात करें तो पहले मामूली मांग थी, लेकिन अब लोग ईंधन की बढ़ती कीमत और गैस की कमी को देखते हुए इलेक्ट्रिक दोपहिया की ओर रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन

- दीपक सिंह, शोरूम मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें