फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परिसीमन की प्रक्रिया तेज, 28 को होगा प्रकाशन

Sun, 27 Jul 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। छह ग्राम पंचायतों के नगर निकायों में विलय के बाद यहां पर परिसीमन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना है, जिससे 28 को सूची का प्रकाशन करते हुए दावे व आपत्तियां मांगी जा सकें।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिले में पहले 1161 ग्राम पंचायतें थीं, लेकिन जिले की छह ग्राम पंचायतों फतेहपुर की फतेहपुर देहात, खपुरवा खानपुर, कटघरा, देवखरिया को नगर पंचायत फतेहपुर में शामिल कर दिया गया। इसी प्रकार हरख की ग्राम पंचायत जैदपुर देहात को जैदपुर में और हैदरगढ़ ब्लॉक की मोहउद्दीन सराय को सुबेहा नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया। इसके बाद अब 1155 ग्राम पंचायतें बची हैं। चूंकि पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं, ऐसे में यहां पर परिसीमन कराया गया और इसकी रिपोर्ट सभी एडीओ पंचायत को 26 तक डीपीआरओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।
डीपीआरओ नीतेश भोंडेले ने बताया कि परिसीमन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना है, जिससे की 28 को सूची का प्रकाशन कराया जा सके। इसके बाद लोगों से दावे व आपत्तियां लेकर उनका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


आंशिक रूप से प्रभावित हुईं ये पंचायतें
रामनगर की बुढ़वल, भरसवां, सिरकौली, रामपुर महासिंह और कटियारा की आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं, क्योंकि इन गांवों की आबादी का कुछ हिस्सा नगर पंचायत रामनगर में मिला दिया गया है। इसी प्रकार फतेहपुर की संदूपुर और जरखा, हैदरगढ़ की खानपुर, पलिया, थलवारा और रेहुरा भी शामिल हैं, जिनकी आबादी आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।

कम हो सकती हैं सीटें
नए परिसीमन के बाद सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य की सीटें कम हो सकती हैं। पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 57 पदों पर वोट पड़े थे। इसी प्रकार बीडीसी के 1442 पदों पर चुनाव हुआ था। ग्राम पंचायतों के नगर निकायों में विलय के बाद चल रहे परिसीमन से पदों की संख्या घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें