फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी आरओ, एआरओ की परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर ​स्थित जीआईसी में परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेते डीआईओएस।
विज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा रविवार को जिले के 23 केंद्रों पर होगी। इसमें करीब 9664 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को एआई अलर्ट में रखा गया है और सभी की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एडीएम न्यायिक इंद्रसेन ने बताया कि सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को डीएम की ओर से निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आयोग द्वारा नामित कार्यदाई संस्था प्रत्येक केंद्र पर नजर रखे हुए। प्रत्येक केंद्र पर एक सब इंस्पेेक्टर के साथ चार सुरक्षाकर्मी और दो चेकिंग दस्ता लगाए गए हैं। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुबह आठ बजे खुल जाएगा गेट
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.30 तक होगी, लेकिन परीक्षा केंद्रों के गेट आठ बजे से परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए खुल जाएंगे। परीक्षार्थी हर हाल में सात बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं। बताया कि परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, आईडी और एक काला पेन ही साथ में ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए रहेगी बसों की व्यवस्था
एआरएम जमीला खातून ने बताया कि आरओ, एआरओ परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के लिए रामनगर, निंदूरा और फतेहपुर व अन्य मार्गों पर सुबह चार बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। किसी केंद्र पर परीक्षार्थियों को जाने में असुविधा होती है तो अलग से बस की व्यवस्था की जाएगी।
गूगल मैप से परीक्षा केंद्र पहुंच सकते हैं परीक्षार्थी

यातायात पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुंचने के लिए मैप के तीन स्थानों रेलवे स्टेशन, देवा रोड स्थित बस स्टेशन और रामनगर तिराहे पर होर्डिंग्स लगाई है। इसमें परीक्षा केंद्र के अनुसार अक्षांस व देशांतर नंबर की जानकारी दी गई है। परीक्षार्थी अपने मोबाइल से गूगल मैप में जाकर परीक्षा केंद्र से संबंधित अक्षांस व देशांतर अंकित करेंगे तो उसमें परीक्षा केंंद्र पहुंचने का मैप खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें