लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर छह नवंबर की रात 12 बजे से दीपोत्सव की समाप्ति तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए बाराबंकी पुलिस ने 10 स्थानों पर बैरियर लगाने की तैयारी की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अयोध्या में सात नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। छह नवंबर की रात 12 बजे से दीपोत्सव की समाप्ति तक (संभवत: 8 नवंबर तक) भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए बाराबंकी पुलिस ने 10 स्थानों पर बैरियर लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी ने बताया कि लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर, असेनी मोड़, चौपुला तिराहा, रामनगर तिराहा, सफदरगंज, दिलोना मोड़, असंद्रा के नई सड़क, हैदरगढ़ समेत 10 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से बाराबंकी होते हुए अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चौपुला या रामनगर तिराहे से बहराइच हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बहराइच होते हुए बस्ती, गोरखपुर और अन्य पूर्वांचल के जिलों की ओर जा सकेंगे।