फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार दीपकों से रोशन हुआ शहर का जीआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के चैनपुरवा गांव में मधुमक्खी पालन से निकले मोम से महिलाओं द्वारा बनाए गए दीपकों से शनिवार शाम शहर का जीआईसी मैदान रोशन हो उठा। देश के नक्शे के आकार में दीपक जगमगाए तो लोग सेल्फी लेने उमड़ पड़े। इस आयोजन में डीएम, एसपी के साथ शहर के तमाम लोग, बच्चे और महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अवैध शराब बनाने के लिए बदनाम चैनपुरवा गांव के लोगों आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश शुरू की है। इसके तहत महिलाएं भी मधुमक्खी पालन कर उससे निकलने वाले मोम से दीपक बना रही हैं। उनके बनाए गए 51 हजार दीपक शनिवार को शहर के जीआईसी मैदान में रोशन किए गए। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शामिल हुई चैनपुरवा गांव की महिलाओं को डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, सीडीओ मेधा रूपम व अन्य अफसरों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें