फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक राजा व सौरभी ने सजाई देवा की शाम

Fri, 21 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लॉफ्टर शो फेम दीपक राजा ने बांधा समां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा महोत्सव के ऑडिटोरयिम में इंडियन आइडियल शो विनर सौरभी देव वर्मा व लॉफ्टर शो फेम दीपक राजा ने समां बांध दिया। शुक्रवार की रात सौरभी के गीतों पर लोग झुम उठे, वहीं ग्रेट इंडियन लॉफ्टर शो फेम दीपक राजा ने कॉमेडी से लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन


सौरभी ने एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत कर कार्यक्रम को बुलंदी पर पहुंचा दिया। उन्होंने पहला नशा पहला खुमार.., दमादम मस्त कलंदर.. गाकर खूब तालियां बटोरीं। जैसे-जैसे रात सर्द होती गई वैसे-वैसे गीतों और हास्य का सुरूर लोगाें पर चढ़ता गया। एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुति के बीच खचाखच भरे ऑडिटोरियम की भीड़ सफलता की गवाह बनी। 

देवा महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में शुक्रवार की देर रात शुरू हुए कार्यक्रम की शुरुआत सारेगामा 2009 विनर फरहा ने दम और दम.. जिंदा रहने के लिए एक मुलाकात जरूरी है सनम.. से की। इसके बाद दीपक राजा ने मंच पर उतरते ही श्रोताओं को हंसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रेट इंडिया लॉफ्टर चैनल विनर, कमेडी नाइट विद कपिल मेें कपिल के साथ एक्टिंग कर चुके लॉफ्टर दीपक राजा की मिमिक्री और चुटकुलों ने श्रोताओं को खूब हंसाया। चाहे वह नेता अभिनेता के बोलने का अंदाज हो या फिर पति-पत्नी के बीच का तंज। बीच-बीच में दीपक ने चिर परिचित अंदाज में कई चुटकुले सुनाकर व्यंग्य किए।

इंडियन आइडियल शो विनर सौरभी देव वर्मा ने सांस्कृतिक पंडाल के मंच पर जैसे ही कदम रखा पांडाल तालियों से गूंज उठा। खचाखच भरे पंडाल देख सौरभी ने पहला गाना पहला नशा पहला खुमार... गाया तो एक बार फिर तालियों से पंाडाल गूंज उठा। इसके बाद- चितियां कलइया वे..., तैनू मैं इतना प्यार करां तू जाए मैनू छोड़ के मैं तेरा इंतजार करां.. गाकर कार्यक्रम को बुलंदी पर पहुंचा दिया।

एक के बाद एक जबरदस्त परफार्मेंस पर दर्शक झूम उठे। इसके बाद- चुरा लिया है तूने दिल को जो नजर नहीं चुराना सनम.., मुझको इरादे दे दे कसमे वादे दे दे मेरी दुआओं को इशारे दे दे.., दमादम मस्त कलंदर अली का... गाया तो दर्शक थिरकने को विवश हो गए। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन राजा राजीव सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।  

वर्ष 2009 के इंडियन आइडियल शो की विनर रही सौरभी देव वर्मा का मानना है कि टीवी में रियल्टी शो में जो दिखता है, वही सच्चाई है। साढे़ चार मिनट तक उल्टा लटक कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली सौरभी का 2009 में पहला एलबम मेहबां व 2015 में फरियादे लांच हुआ।  

ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैनल विनर कमेडी नाइट विथ कपिल मेें कपिल के साथ एक्टिंग कर चुके लॉफ्टर दीपक राजा का मानना है कि एक सच्चा कलाकार तो इस देश का सैनिक है जो सरहद पर हमारी रात-दिन जागकर रक्षा करता है और जिसकी बदौलत हम चैन से सोते हैं। ऐसे सुपर स्टार को सैल्यूट।

बाम्बे टू गोवा, ही-मैन आदि फिल्मों में काम कर चुके दीपक यूएसए, यूके, साउथ अफ्रीका, दुबई, हांगकांग में अब तक करीब 2700 कामेडी शो कर चुके हैं। दीपक वर्तमान में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कमेंट्स व जोक्स लिखते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें