फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर की हार्टअटैक से मौत

Sat, 09 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के गिर्री गांव में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूमि विकास बैंक के लखनऊ मंडल के डायरेक्टर का लारी अस्पताल लखनऊ में उपचार के दौरान गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित कई मंत्री उनके गांव गर्री पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


रामनगर तहसील के गर्री गांव निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू भूमि विकास बैंक के फैजाबाद मंडल के डायरेक्टर रहे। वर्तमान में वह इसी बैंक के लखनऊ मंडल के निदेशक थे। बुधवार को उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ के लॉरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान ही हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव, ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह ने गजेंद्र सिंह (मृतक) के गांव गर्री पहुंचे और परिवारीजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने गजेंद्र सिंह के पुत्र, पुत्री, पत्नी व भाइयों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें