फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अचानक गिरा पेड़, दबकर महिला की मौत, दो बच्चे घायल

Sun, 04 Feb 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में मासूम पुत्र व पुत्री के साथ खेत जा रही महिला के ऊपर नीम का पेड़ गिर पड़ा। इससे दबकर महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन


रामनगर क्षेत्र के कंदरवल गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी सुमन देवी (30) शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अपने छह वर्षीय पुत्र दीप कुमार व एक साल की बेटी सुहानी देवी को लेकर खेत जा रही थी। घर से खेत जाने वाली इंटरलाॅकिंग सड़क के किनारे नीम का पुराना पेड़ लगा था। सुमन पुत्री को गोद में लिए थी, जबकि पुत्र हाथ पकड़े था। जैसे ही तीनाें पेड़ के नीचे पहुंचे, वैसे ही पेड़ भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ गिरता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।


ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ को हटाकर उन्हें बाहर निकाला। तीनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी सूरतगंज लाया गया, जहां चिकित्सक ने सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई-बहन को भर्ती कर लिया गया। सुमन के पांच बच्चे राधा (13), गौरी (10), शिवानी (8), दीप कुमार (6) व सुहानी (1) हैं। दीप व सुहानी के घायल होने व मां की मौत से तीन अन्य बच्चे बिलख रहे थे। यह देखकर पिता प्रमोद के आंसू भी नहीं थम रहे थे। जब घटना हुई तो प्रमोद मजदूरी करने गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल की। रामनगर के एसएचओ रत्नेश पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें