फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। घर में बिजली का तार दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। यह हादसा टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम सुर्रा निवासी नन्हू (35) के साथ हुआ।
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक नन्हू बृहस्पतिवार को घर में लगे बिजली का तार दुरुस्त कर रहा था इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। जानकारी होने पर परिवारीजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि घर में बिजली का तार दुरुस्त करते समय करंट लगने से युवक की मौत हुई है। चिकित्सकों से मिली सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें