फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लखनऊ की एक कंपनी में काम करने वाला बलिया के रसड़ा थानान्तर्गत रामपुर निवासी शमशेर (35) अपने साले शैलेंद्र के साथ शुक्रवार को बाइक जा रहा था। सफदरगंज क्षेत्र में पारिजात शक्ति पीठ के निकट सड़क पर लड़ रहे दो मवेशी अचानक बाइक के सामने आ गए। उनकी टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। पीछे से आ रहा एक वाहन शमशेर को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई। शैलेन्द्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। दूसरा हादसा रामसनेहीघाट क्षेत्र में गोकुला पुल के पास हुआ। स्कूटर से जा रहे सफदरगंज क्षेत्र के डूंडी निवासी राजवीर वर्मा (25) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राजवीर को एक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार लेकर सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें