बाराबंकी। शहर में सक्रिय 10 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक, आठ मोबाइल फोन व सौ ग्राम मार्फीन बरामद की है।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रामू गौतम निवासी रसूलपुर थाना सतरिख व मुकेश शर्मा निवासी ग्राम भरथीपुर थाना मसौली को गिरफ्तार पर चोरी की पांच बाइक, आठ मोबाइल फोन व सौ ग्राम मार्फीन बरामद की है। आरोपी रामू गौतम चार माह पहले जेल से छूटा था। एक मामले में इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। रामू गौतम घर से बाहर रहकर मुकेश शर्मा के साथ चोरी की घटनाएं कर रहा था। मुकेश शर्मा मजदूरी करता था। उसके पिता सिंचाई विभाग में चौकीदार थे। यह दोनों असपताल और वाहनों से मोबाइल फोन चोरी करते थे। एसपी ने लोगों से अपने वाहनों की देखरेख करने की अपील की है। बताया कि दो दिन पूर्व शहर में रात के वक्त घरों के बाहर छह ऐसी बाइकें मिली जिनमें लोग चाभी लगा छोड़ गए थे।