बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में शनिवार रात धान की फसल की रखवाली करने जा रहे किसान की बाइक की टक्कर से जान चली गई। टिकरा मजरे मुकौली निवासी मोहनलाल (55) शनिवार रात धान की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए रखवाली करने खेत जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार ने ग्राम मौसंडी मोड़ के निकट मोहनलाल को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मोहनलाल को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज ले गए। डाक्टर ने हालत गंभीर देख मोहनलाल को जिला अस्पताल और वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान मोहनलाल ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि मोहनलाल को टक्कर मारने वाले बाइक सवार के बारे में जानकारी की जा ही है।