बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि सोनू निवासी ग्राम सहादतगंज थाना रामसनेहीघाट को संदेह के आधार पर रविवार सुबह सफेदाबाद के पास से पकड़ा गया है। तलाशी में उसके पास चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिया गया।