बाराबंकी। जिले के कुर्सी क्षेत्र में ट्रक का पहिया चढ़ने से खलासी और जैदपुर क्षेत्र में हुए बाइक की टक्कर से एक पेंटर की जान चली गई।
कुर्सी क्षेत्र में हुए हादसे में रायबरेली के बछरावा थानान्तर्गत टेरी खेरा निवासी संतराम (32) की मौत हो गई। वह डीह थानान्गर्तत ग्राम ऊंचाहार निवासी ट्रक चालक राजेश कुमार के साथ खलासी थी। शुक्रवार रात रायबरेली से राख लाद कर कुर्सी क्षेत्र में किसान पथ पर गया था। रात अधिक होने के चलते जबरीखुर्द गांव के निकट ट्रक खड़ा करके चालक सो गया। खलासी संतराम ट्रक के नीचे सोया था। शनिवार सुबह चालक ने पीछे देखे बिना ही ट्रक को बैक कर दिया। ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से खालसी मौत हो गई। कुर्सी प्रभारी शशिकांत यादव के मुताबिक सूचना पर चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
जैदपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हुए हादसे में बंजारनपुरवा निवासी अनवार अली (55) की मौत हो गई। दीवार पेंटिंग का काम करने वाले अनवार शुक्रवार शाम पैदल घर लौट रहा था। नूर कालोनी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारदी थी। इस हादसे में अनवार अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने बाइक को मौके से बरामद कर लिया।